{"_id":"5b917642867a557ed10181d9","slug":"15362596359-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात पुलिस ने छोड़ दी मवेशी लदी ट्रकें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातों रात पुलिस ने छोड़ दी मवेशी लदी ट्रकें
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहां तिराहे से पीछा करके बुधवार देर शाम पकड़ी गई चार ट्रकों को पुलिस ने रातों-रात छोड़ दिया। कथित तौर पर उनमें लदी भैसों को उन्हीं पशु व्यापारियों को ही सुपुर्दगी दे दी गई।
बुधवार देर शाम शाहगंज से सुल्तानपुर की तरफ जा रही चार ट्रकों को सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया। जब वहां ट्रकों को नहीं रोका जा सका तो चौकी के सिपाहियों ने थाने पर सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सरपतहां तिराहे से ट्रकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और थाने ले आई। आरोप है कि देर रात सरपतहां पुलिस ने थाने से ही ट्रकों को छोड़ दिया। इतना ही नहीं बरामद भैंसों की सुपुर्दगी भी पशु व्यापारियों को ही दे दी। कथित तौर पर एक ट्रक अभी भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।