फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ावारिस गाय से टकराकर बाइक सवार घायल

ावारिस गाय से टकराकर बाइक सवार घायल

Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। रायबरेली से जौनपुर हाईवे पर मंगलवार की रात लावारिस गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के पूरवा समाधगंज निवासी रोहित सिंह 25 वर्ष मछलीशहर से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में कुरनी के पास पहुंचे। हाईवे पर एक गाय अचानक सामने आ गई। अभी वह कुछ समझ पाते बाइक सीधा गाय से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सिकरारा। क्षेत्र के कलवारी गांव में बुधवार को रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में ईंट, पत्थर व लाठियां चली। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से एक युवती को चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे गांव के राम सेवक मौर्य का परिवार रास्ता बनाने का काम शुरू किया। तभी दलित बस्ती के मिट्ठू लाल गौतम की 20 वर्षीय बेटी बीनू ने आकर रास्ता बनाने से मना करने लगी। थोड़ी ही देर में दोनों परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लाठी डंडे, ईंट व पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से राम सेवक मौर्य की पत्नी बबना देवी (55), गोविंद मौर्य (30), सुदामा देवी (39) व अवनीश मौर्य (20) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बीनू गौतम (20) को चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर। क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले युवक को छ: माह बाद जमालापुर के बरसठी तिराहे के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव से युवक को 24 फरवरी को बरसठी थाना क्षेत्र निवासी युवक तेजबहादुर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसके खिलाफ परिवारवालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। परीक्षण के बाद युवक पर कार्रवाई होगी।


रामपुर। क्षेत्र के ग्राम गंधौना में चोरी की योजना बनाते समय ताराशंकर दूबे निवासी मेढ़हा थाना औराई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की योजना के फिराक में था। ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed