फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लुटेरे, हत्यारों की नई गैंग होगी पंजीकृत

लुटेरे, हत्यारों की नई गैंग होगी पंजीकृत

Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने शनिवार की शाम को पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग कर थाना प्रभारियों की पेंच कसी। उन्होंने अपराधियों की नई गैंग पंजीकृत करने, उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने और अभियान के दौरान वारंटियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। मीटिंग के दौरान ही उन्होंने लूट की घटना में शिथिलता बरतने पर एसओ रामपुर को निलंबित करने का फरमान सुनाया तो सभी एसओ के दिल की धड़कने बढ़ गई।

क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहा कि वाराणसी मंडल का यह पहला जिला है। जहां तकरीबन दो हजार की संख्या में विवेचनाएं पेंडिंग में हैं। इसे समय रहते निस्तारित किया जाए। अज्ञात केस के मामलों में घटनाओं का वर्कआउट हो। लूट के मामलों में दो से तीन दिन के अंदर खुलासा होना चाहिए। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने वाले एसओ पुरस्कृत किए जाएंगे और शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त तक वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चल रहा है। इसमें कोई भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार की रात में अभियान के दौरान 70 वारंटियों की गिरफ्तारी पर उन्होंने खुशी जाहिर की और अधिक गिरफ्तारी करने वालों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed