फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लिपिक ने खुद को गोली मारकर दें दी जान

लिपिक ने खुद को गोली मारकर दें दी जान

Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के सीठुपुर गांव निवासी श्री सहदेव इंटर कालेज भोड़ा से आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त लिपिक सुरेंद्र सिंह (70) वर्ष ने शुक्रवार की देर रात अपने मकान के एक कमरे में अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि अब मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं। इसलएि आत्महत्या कर रहा हूं। अनावश्यक मेरे परिवार या किसी को परेशान न किया जाए। मृतक गांव के ही हत्या के प्रयास एवं एक हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुका था। जिसमें उनका पुत्र अभी भी जेल में बंद है।

विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह की पत्नी चिंता सिंह का तीन साल पहले निधन हो गया था। वर्ष 2016 में किसी बात लेकर गांव में ही विवाद हुआ था। जिसमें सुरेंद्र और उनके पुत्र अजीत समेत छयह लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। बीमारी की वजह से सुरेंद्र की जमानत तो हो गई लेकिन उनके पुत्र अजीत सिंह जेल में ही अभी बंद है। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी बेटे व अन्य आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई थी। मृतक की बहु वंदना के मुताबिक वे तभी से वे तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में सोने चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिए। रात करीब दो बजे उनके कमरे में गोली चलने की आवाज आई। बहू ने अंदर से दरवाजे के बंद होने पर शोर मचाया तब तक गांव के लोग पहुँच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई स्थानीय पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान व परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट व अवैध असलहा मिला। सुसाइड नोट को पुलिस अपने पास रख व असलहे को सील कर परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed