{"_id":"5b6c86a04f1c1bac7d8b741a","slug":"153383900114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र में भ्रष्टाचार, शुरू हुई विजलेंस जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरू युवा केंद्र में भ्रष्टाचार, शुरू हुई विजलेंस जांच
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार की गूंज दिल्ली मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग के महानिदेशक ने जांच का आदेश दिया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध इस संस्था की जांच से युवाओं में न्याय की उम्मीद जग गई है।
युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काम करने वाली नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पर अभी कुछ दिनों पहले विभाग के ब्लाक स्वयंसेवकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत राज्य निदेशक व महानिदेशक से की थी। युवाओं ने अवगत कराया था कि उन्हें जो भी कार्यक्रम कराने के लिए बजट दिया जाता है। उसमें 50 प्रतिशत धनराशि युवा समन्वयक द्वारा वापस ले लिया जाता है। इससे गुणवत्तायुक्त कार्यक्रम नहीं हो पाता है। कमीशन न देने पर निकाल देने की धमकी दी जाती है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक ने जांच का आदेश दिया। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार चतुर्वेदी द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
यहां कमीशन आदि की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है। सहायक निदेशक (सतर्कता) डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। ब्लाक स्वयंसेवकों का बयान भी लिया गया जिसमें कमीशन लेने का मामला प्रकाश में आया। वहीं जलालपुर विकासखंड में फर्जी ढंग से दो भाई बहनों का चयन किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह दोनों दो साल से दूसरे के नाम पर मानदेय ले रहे थे।