फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूकान ध्वस्त कर उठा ले गये सामान

दूकान ध्वस्त कर उठा ले गये सामान

Sat, 04 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमें के बावजूद मकान मालिक द्वारा रातों-रात दुकान ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि दूकान में रखा सामान भी गायब कर दिया गया। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारिरयों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शाहगंज लोहा मण्डी में रामचंद्र की स्टोप, टार्च, लाइट आदि की दुकान है। जिसपर डेढ़ दशक से मकान मालिक व किराएदार के बीच सिविल कोर्ट में केस चल रहा है। मकान पर कोर्ट ने स्थगन आदेश भी जारी किया है। मकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा नया निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि देर रात रामचंद्र की दूकान वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। उसमें रखा सामान भङी उठा ले गए। सुबह पहुंचे रामचन्द्र दुकान के स्थान पर मलबा देखकर हैरान हो गया। उसने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़ित के मुताबिक़ दो लाख रुपए से अधिक का माल दूकान में था। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed