{"_id":"5b537bb54f1c1b47748b6319","slug":"15321978098-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार मड़हे जलकर राख, परिवार हुआ बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से चार मड़हे जलकर राख, परिवार हुआ बेघर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के आदेपुर चटौरी गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से चार मड़हे और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी विजय सरोज के घरवाले शुक्रवार की रात मड़हे में सोने चले गए। रात में अचानक एक मड़हे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें अन्य मड़हों में फैल गई। इसी बीच मड़हे में सो रहे परिवार के लोग जाग गए। सभी बाहर निकल आए। मड़हे में बंधे जानवरों को भी बाहर निकाला गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया किंतु तब तक चारों मड़हे आग की चपेट में आ गए। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। प्रधान राजमणि पटेल ने तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दी और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।