{"_id":"5b5230cd4f1c1b47748b60bb","slug":"15321130976-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बेटे को बदनाम करने की साजिश कर रहे कुछ लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरे बेटे को बदनाम करने की साजिश कर रहे कुछ लोग
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने कहा कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के हत्या में उनके बेटे का नाम लेकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। शुक्रवार को अपने बंसफा गांव स्थित पैतृक आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके बेटे का नाम लेकर लोग सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।
इस घटना में उनके बेटे से कुछ लेना देना नहीं है। केवल उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह आपत्तिजनक बयान है, जिसका कोई वास्तविक आधार नहीं है। इस प्रकार की झूठी बयानबाजी को सामाजिक वातावरण को बिगाड़ने की कुचेष्टा कही जाएगी। निर्दोष लोगों को दोषी बनाने का बयान अत्यंत आपत्तिजनक है। इस प्रकार की बयानबाजी का बंद होना सामाजिक शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक है। हत्या तो दुखदाई होती है परंतु उसे कारण बनाकर सामाजिक वातावरण को कलुषित नहीं करना चाहिए। इस प्रकार की घटनाओं में मानसिक सहयोग की आवश्यकता होती है। अब इस घटना का परिणाम देश के कानून और न्यायालय के अधीन है। कानून पर भरोसा करके उचित न्याय की प्रतीक्षा करना ही उचित होगा।