{"_id":"5b4e36cf4f1c1bee748b45e0","slug":"15318524929-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से महिला को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से महिला को किया घायल
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के आनापुर गांव में मंगलवार को विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को रोकने गई एक अधेड़ महिला को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शिवशंकर यादव व उनका बेटा संजय यादव विवादित जमीन पर पतरा डाल रहे थे। पड़ोसी जीत बहादुर यादव की पत्नी चिंता देवी निर्माण कार्य को रोकने लगी। कहा कि मेरे पति अभी घर पर नहीं हैं वे पल्लोदारी करने गए हैं। जमीन पर मुकदमा चल रहा है तो काम क्यों कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि दोनों मिलकर उसका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिए और पतरा लगाने के लिए हाथ में लिए चाकू से उसके ऊपर वार कर दिए। जिससे वह घायल हो गई। इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।