फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फायरिंग कर बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट

फायरिंग कर बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट

Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर बाजार में सोमवार की रात चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी की पिटाई कर दुकान से लाखों का माल लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने हवा में फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान कपड़ा व्यवसायी की कनपटी के पास छर्रा लग गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

सूरतपुर निवासी रमेश चौहान की बाजार में कपड़े की दुकान है और दुकान के पिछले हिस्से में उसका घर है। सोमवार की करीब आधी रात को छह-सात की संख्या में बदमाश चार पहिया वाहन से आए और रमेश चौहान की दुकान के सामने रुके और शटर का ताला तोड़कर दुकान का सामान बाहर खड़े चार पहिया वाहन में लाद रहे थे। इसी दौरान ऊपर की मंजिल पर सो रहे रमेश की नींद टूट गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश पास में आम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और कपड़ा व्यवसायी पर तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी लेकिन गोली आम की डाल से टकराती हुई, व्यवसायी की कनपटी को छीलती हुई निकल गई। इतने में ही वह छत से नीचे गिर पड़े। नीचे उतरकर बदमाशों ने हाकी और राड से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिवार के लोग भी बाहर निकले तो बदमाश हवा में गोलियां दागते हुए फरार हो गए। घटना से आस-पास के लोग सहम गए। आरोप है कि बदमाशों ने घर में रखा अनाज भी लाद लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल शशिभूषण राय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने मौके से दो खोखा और एक कारतूस बरामद किया। कोतवाल ने घायल रमेश चौहान को सीएचसी केराकत पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed