फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर से निकली किशोरी भटक कर पहुंची बीबीपुर

घर से निकली किशोरी भटक कर पहुंची बीबीपुर

Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी भटकती हुई बीबीपुर गांव पहुंची। ग्राम प्रधान उसे लेकर सोमवार को थाने पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा किशोरी के बारे में पूछताछ शुरू की गई तो पता चला कि वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबुरिया जलालपुर गांव की रहने वाली है।

प्रधान रामसमुझ रविवार की देर शाम परिजनों के साथ दरवाजे पर बैठे थे। एक किशोरी उनके पास आई और उनके घर की महिलाओं को पकड़कर रोने लगी। अभी वे कुछ समझ पाते वह घर के सभी सदस्यों को बारी बारी से पकड़ कर रोने लगी। थोड़ी देर बाद जब वह चुप हुई तो प्रधान के परिजनों ने उसके बारे में पूछा कि तुम कौन हो कहा से आई। उस समय वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। परिजनों ने उसे रात में अपने पास ही रखा। सोमवार की सुबह थाने ले आए। पुलिस ने जब उससे बात किया तो उसने बताया कि वह चाचा के साथ भंडारी स्टेशन आई थी। चाचा को वहां छोड़कर वह घर के लिए निकली और रास्ता भटककर बीबीपुर पहुंच गई। एसआई हीरामणि यादव ने शिकारपुर चौकी प्रभारी से बात की तो पता चला कि बबुरिया गांव निवासी स्व. राजेश बनवासी की पुत्री पूजा बनवासी है। जो मंदबुद्धि की है। पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed