फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 16 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में शनिवार को हुई सफाई कर्मचारी सिकंदर की हत्या के दूसरे दिन रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा तो परिवार के लोगों ने सरपतहा तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सफाई कर्मचारी संघ और परिवारवालों ने आरोपियों की गिरफफ्तारी और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि हत्यारोपी के पिता प्रशासनिक सेवा में है इस नाते पुलिस उसका बचाव कर रही है। जाम की खबर पर पहुंचे सीओ शाहगंज और तहसीलदार ने समझा बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।

सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में शनिवार को सुबह करीब सात बजे नरेंद्र गौतम के घर में सांप निकल आया था। परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया। आरोप है कि सांप को मारने के बाद पड़ोसी धनंजय गौतम के खेत में फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक ही पक्ष के नरेंद्र (40), सिकंदर (35), सचिन (30), चंद्रावती (43), इंदल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मचारी सिकंदर (35) को बीएचयी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान दोपहर में सिकंदर की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चार बजे शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव लेकर घर गए और वहां से सीधे सरपतहा तिराहे प पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया। शाम छह पजे से लगा जाम साढ़े आठ बजे सीओ अजय श्रीवास्तव और तहसीलदार चंद्रशेखर के आश्वासन पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed