{"_id":"5b4b96914f1c1b4e748b4ff6","slug":"15316803982-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी मदन मौर्या (35) हरिद्वार एक्सप्रेस से शाहगंज आ रहा था। शनिवार की देर शाम ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन रुकने से पहले वह चलती ट्रेन से ही उतरने लगा। असंतुलित होकर वह गिर पड़ा और एक पैर उसका पटरी पर चला गया जिससे ट्रेन से पैर कट गया। जीआरपी ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।