{"_id":"5b479c9d4f1c1b82698b5ba0","slug":"153141980310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों से लदा ट्रक छोड़कर चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायों से लदा ट्रक छोड़कर चालक फरार
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव के पास पुलिस से घिरता देख पशुओं से लदा ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पशुओं को स्थानीय किसानों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक को थानाध्यक्ष पवारा ने सूचना दी कि कुंवरपुर भिखारीपुर मार्ग से पशुओं से लदा ट्रक मछलीशहर की ओर जा रहा है। उनकी सूचना पर मछलीशहर पुलिस ने थलोई की तरफ से जाकर घेराबंदी की। पीछे से पवारा के थानाध्यक्ष और सामने से मछलीशहर पुलिस से घिरा देख चालक ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 10 पशु लदे हुए थे। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।