फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षक के घर से तीन लाख की चोरी

शिक्षक के घर से तीन लाख की चोरी

Thu, 12 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव में मंगलवार की रात एक शिक्षक के मकान में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का सामान चुरा लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी सुरेश सिंह सर्वोदय इंटर कालेज मीरगंज मे अध्यापक हैं। वह मंगलवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के अंदर एक कमरे में उनके छोटे भाई रमेश सिंह सोये थे। रात मे चोर पिछले दरवाजे को तोड़ अंदर घुसे और शिक्षक सुरेश सिंह के कमरे मे में रखी दो अटैची उठा ले गए। दोनों अटैची में एक लाख आठ हजार रुपये नकद, सोने की पांच अंगूठी, झुमका, हार समेत अन्य जेवरात रखा था। जिसे चोर उठा ले गए। दूसरे कमरे में शिक्षक के भाई रमेश सो रहे थे जिससे चोर उस कमरे में नहीं गए और वहां रखा माल बच गया। सुबह सोकर उठने के बाद सुरेश की पत्नी कमरे मे गयी तो सामान गायब देख सन्न रह गई। उन्होंने हल्ला मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। कुछ देर बाद पता चला कि अटैची घर से दूर खेत में टूटी हालत में पड़ी थी। उसमें रखे कीमती सामान चोर उठा ले गए थे। चोरी की खबर लगते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित शिक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के मुताबिक नकदी व जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए। पुलिस का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed