{"_id":"5b425cec4f1c1bbe248b55c1","slug":"153107581818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में बहता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में बहता मिला युवक का शव
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख अशरफपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में रविवार को सुबह युवक का शव बहता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
गांव के लोग सुबह नहर की तरफ गए थे तभी नहर में औंधे मुंह बहता शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बांस के सहारे शव को किनारे लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर धारी दार क्रीम कलर की शर्ट व अंडरवियर था। उसकी उम्र करीब 38 साल होगी।
विज्ञापन
