{"_id":"5b3e676c4f1c1bc2248b4bc7","slug":"153081636317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीन रहे उचक्कों से भिड़ी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन छीन रहे उचक्कों से भिड़ी महिला
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब स्थित पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह चेन छीनने की कोशिश कर रहे उचक्कों से महिला भिड़ गई। छीनाझपटी में महिला के गले से सोने की चेन टूट गई लेकिन महिला की बहादुरी के आगे उचक्कों को चेन छोड़कर भागना पड़ा। ताखा गांव निवासी आशा कार्यकर्ता राजकुमारी देवी गुरुवार की सुबह चिरैया मोड़ पर आ रही थी। पुलिया के समीप सुनसान देखकर बाइक पर सवार दो उचक्कों ने चेन छीनने की कोशिश की। जिस पर महिला शोर मचाते हुए उचक्कों से भिड़ गई। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन