फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 16 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 16 हजार

Wed, 04 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में स्थित इंडियन बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंचे एक खाताधारक का कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए। क्षेत्र के जमुआ निवासी रामचंदर बुधवार को दोपहर बेलवा बाजार में स्थित इंडियन बैंक के एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए थे। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद युवक ने मदद के नाम पर उनसे एटीएम कार्ड ले लिया और हाथ की सफाई दिखाते हुए कार्ड बदल लिया। वह कार्ड देकर चला गया और कुछ देर बाद रामचंद्र के मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि खाते से 16 हजार रुपये निकल गए। जांच में पता चला कि मड़ियाहू में स्थित यूबीआई के एटीएम से पैसा निकाला गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed