फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, रिहायशी मड़हा राख

शार्ट सर्किट से लगी आग, रिहायशी मड़हा राख

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली के सोहनी गांव निवासी बेचन यादव के रिहायशी मड़हे में शार्टसर्किट से लगी आग के कारण नकदी, गहने समेत घर गृहस्थी के सारे समान जलकर राख जो गए।

शनिवार की रात बेचन यादव के परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट के चलते उनके रिहायशी मड़हे में आग लग गई। मड़हा धू धूकर जलने लगा। आग की लपट महसूस होने पर बेचन की नींद खुली तो वह शोर मचाने लगे। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का संसाधन जुटाते तब तक मड़हा और उसमें रखा नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। बेचन के मुताबिक पांच हजार नकद और 50 हजार कीमत के सोने चांदी के गहने, अनाज, विस्तर, कपड़े और गृहस्थी के अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गये। बेचन के पास मकान के नाम पर रिहायशी मड़हा ही था। मड़हा जल जाने से परिवार आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed