फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 27 घायल

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 27 घायल

Wed, 27 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सुजानगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर व शाहगंज में हुई मारपीट की घटनाओं में 27 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के मिश्रमऊ गांव में अंडा खाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। सोमवार की देर शाम मिश्रमऊ गांव निवासी ओम प्रकाश और शैलेश यादव के बीच अंडा खाने के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से ओम प्रकाश (29), जय प्रकाश (43), सुनील कुमार (24), सुशील कुमार (22) एवं दूसरे पक्ष से शैलेश यादव (28), विपिन यादव (25), सर्वेश यादव (25) घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। छोटेलाल गौतम और नन्हे लाल के बीच मंगलवार की सुबह जमीन का बंटवारा चल रहा था। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। एक पक्ष से नन्हेलाल 30 वर्ष, धनदेई 60 वर्ष, सुलेखा 28 वर्ष, धर्मेंद्र 25 वर्ष व दूसरे पक्ष से छोटेलाल 32 वर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गावों में हुई मारपीट की घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुजार गांव में सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बात बढने पर दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा। जिसमें एक पक्ष से केवला (56), लकी (10), फूलपत्ती (40), नीलम (30) एवं दूसरे पक्ष से शशि कला (23), राहुल (19), सुनील (27), मीना देवी (47) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मीना देवी व फूलपत्ती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं डिहिया गांव में हुई मारपीट की घटना में सुनीता (28) तथा उनके पति संतोष (30) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के मोलनापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मोलनापुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से शिबू (18), उसकी मां शीला (45) व दूसरे पक्ष से गीता (34) व निर्मला (55) घायल हो गए। घायलों को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed