फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दही खाने से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

दही खाने से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नेवढ़िया। गुतवन गांव में दही खाने के बाद युवक की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसकी पत्नी पर जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन

सुनील मौर्या (27) राजस्थान के कोटा शहर में नौकरी करता है। उसके परिवार में तीन मई को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सुनील 27 अप्रैल को कोटा से घर आया था। 28 अप्रैल को उसे घर पर दही खाने के लिए दिया गया। दही का स्वाद खराब लगा तो उसने छोड़ दिया। परिवार के लोगो ंने दही भैंस की नाद में डाल दिया। उसके बाद सुनील की तबीयत बिगड़ गई। उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई थी। विषाक्त दही को खाने से भैंस की भी मौत हो गई। घर के किसी सदस्य ने नाद से चारा व दही निकालकर खेत में फेक दिया, जिसे खाकर चार कुत्तों की भी मौत हो गई थी। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक सुनील मौर्य की मां शांति देवी ने नेवढ़िया थाने पर तहरीर देकर उसकी पत्नी मनीषा देवी पर दही में जहर डालकर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की माता की तहरीर पर पत्नी मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed