{"_id":"5b2d43134f1c1bf66e8b992b","slug":"152969294820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाने के फरमाइश को लेकर हुई मारपीट, दूल्हे के भाई सहित कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाने के फरमाइश को लेकर हुई मारपीट, दूल्हे के भाई सहित कई घायल
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में गुरूवार की रात आई बारात में डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें मनबढ़ों ने दूल्हे के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे लड़की के पिता की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शादी सम्पन्न कराया।
मडियाहूं थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर के यहां लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर परानापट्टी निवासी लालमनी राजभर के लड़के अंकुश राजभर की बारात आई थी। द्वारचार के समय जमालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर के मनबढ पड़ोसी बज रहे डीजे के पास पहुंचकर डीजे संचालक को गाली देते हुए फरमाइशी गाना लगाने की बात कहने लगे। जिसका बाराती पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इतने में मनबढ़ों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। जब लड़की के पिता को जानकारी हुई तो वह समझाने पहुंचे लेकिन मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। रथ पर सवार दूल्हे पर चाकू से वार किया। किंतु वह रथ से कूदकर भीड़ में चले गए। दूल्हे के भाई संजीव कुमार 30 वर्ष व अनूप 28 वर्ष चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने अनूप व संजीव को जिला अस्पताल रेफ कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।