{"_id":"5b2befa94f1c1bf76e8b96f9","slug":"152960605915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट, भगदड़
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के छिटकापुर गांव में बुधवार की रात आयी एक बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट हो गई। घरातियों ने बरातियों की एक स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने घराती पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज कर तीनों को चालान न्यायालय भेज दिया।
छिटकापुर गांव निवासी कृष्ण देव उपाध्याय के यहां दुधौड़ा गांव निवासी प्रमोद उपाध्याय के यहां से बारात आयी थी। द्वारचार के बाद शादी समारोह में आर्केस्ट्रा में बारातियों के तरफ से भोजपुरी गीत की फरमाइश की गई जबकि उसी नर्तकी से घरातियों की तरफ से दूसरे गाने की फरमाइश हुई। इसी बीच बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गयी। बारात में भगदड़ मच गयी। मौके पर पंहुंची पुलिस ने छिटकापुर गांव के देवेंद्र उपाध्याय व रवि उपाध्याय तथा सुरेश उपाध्याय को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों को शांति भंग करने के जुर्म में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन