{"_id":"5b27fc0a4f1c1b254d8b7253","slug":"152934708414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रिहायशी मड़हे जलकर राख, हजारों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन रिहायशी मड़हे जलकर राख, हजारों की क्षति
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में रविवार की रात आग लगने से तीन रिहायशी मड़हे और उसमें रखा नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। एकौना गांव निवासी हीरालाल राजभर मड़हे में सोए थे। आधी रात को बगल वाले मड़हे में आग लग गई। तभी अचानक उनकी नींद टूटी और शोर मचाते हुए बाहर निकले। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उनके तीनों रिहायशी मड़हे, उसमें रखे चार हजार नकदी, खाद्यान्न, कपड़े व गृहस्थी के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन