फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। नगर के गोलाबाजार निवासी एक युवक द्वारा पिछले कई दिनों से फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है।
विज्ञापन

वसीम अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक युवक पर आरोप लगाया था कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पड़ी फेसबुक वाल पर पोस्ट कर रहा है। तहरीर पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार की शाम को संदेह के आधार पर राहुल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल ने स्वीकार किया कि उसने अपने फेसबुक वाल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक दर्जन से अधिक टिप्पणी पोस्ट की है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद की तहरीर पर राहुल पर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed