{"_id":"5b1c1d9e4f1c1ba66e8b71e2","slug":"15285692501360-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख का माल लेकर ट्रक चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 लाख का माल लेकर ट्रक चालक फरार
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला। हरियाणा के पानीपत से एक ट्रांस्पोर्ट से 60 लाख का माल लादकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ ट्रक एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुंचा। ट्रांस्पोर्ट मालिक ने ट्रक चालक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना बिछलापुर निवासी दिनेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को पानीपत से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ चालक के घर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव के बिछलापुर पुरवा निवासी सतई राम यादव के पुत्र दिनेश यादव ट्रक चालक है। दिनेश यादव हरियाणा के पानीपत में ट्रान्सपोर्ट में ट्रक चला रहा था। पानीपत से दिल्ली के लिये किसी कम्पनी का 60 लाख का माल लेकर एक सप्ताह पहले दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। लेकिन दिल्ली से ट्रन्सपोर्ट कंपनी को सूचना मिली की अभी तक माल दिल्ली नहीं पहुचा। इस सूचना पर ट्रन्सपोर्ट मालिक खोजबीन शुरू किया। जब सूचना नहीं मिली तो पानीपत के थाने में ट्रक चालक दिनेश यादव निवासी पतहना बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पानीपत की पुलिस शुक्रवार को थाना सरायख्वाजा पहुंची सरायख्वाजा की पुलिस के साथ ट्रक चालक दिनेश के घर शुक्रवार की रात छापामारी की लेकिन वह घर पर नही मिला। घर वाले पुलिस को बताया कि दो दिन पहले घर पर आए थे। उसी दिन घर से चले गए। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष धनीराम वर्मा का कहना है कि पुलिस खोजबीन कर रही है। चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।