{"_id":"5b15880a4f1c1ba46e8b64ad","slug":"152813774318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगदल के मिलन प्रमुख के घर पर फायरिंग, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजरंगदल के मिलन प्रमुख के घर पर फायरिंग, केस दर्ज
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी एवं बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख के घर पर रविवार की देर रात मनबढ़ों ने धावा बोलकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मिलन प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख अनुपम शर्मा के घर पर रविवार की देर रात करीब 11 बजे 12 से अधिक की संख्या में बाइक सवार मनबढ़ पहुंचे और गालीगलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। आरोप है कि हवाई फायरिंग करते मनबढ़ वहां से फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी हरिनाथ भारतीय रात्रि मे घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया। अनुपम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रद्युम्न उर्फ गुड्डू उपाध्याय समेत 12 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 286, 323 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।