फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   असलहे के बल पर बदमाशों ने लूट ली बाइक

असलहे के बल पर बदमाशों ने लूट ली बाइक

Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/घनश्यामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर पुलिया के पास गुरुवार की रात एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक लूट ली। सूचना के बाद बदलापुर और महराजऊगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और बदमाश फरार हो गए। शाम को एसपी के निर्देश के बाद महराजगंज थाने की पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर लूट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के अलैया गांव निवासी सुनील सरोज सुनील सरोज के पिता हिंडालको में काम करते थे। वह पेंशन के सिलसिले में सोनभद्र गए थे। वहां से लौटकर आधी रात को वह बदलापुर आए तो घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। उन्होंने फोन करके सुनील को बुलाया। सुनील पिता को लेने के लिए बाइक से प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र के गोई गांव निवासी अपने बहनोई राजकुमार सरोज के साथ जा रहे थे। रात करीब 1:45 बजे कड़ेरेपुर पुलिया के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर सुनील की बाइक को रोक ली। बीच में बैठा बदमाश सुनील की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। भयभीत करके बाइक छीन ली और बदलापुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। सूचना पर बदलापुर और महराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का पीछा करने के बजाय पुलिसकर्मी थाने के विवाद में उलझ गए। शाम को एसपी से शिकायत करने पर रिपोर्ट लिखी गई। एसपी केके चौधरी का कहना है कि घटना महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई है और केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि महाराजगंज थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि एसपी का निर्देश पर मुकदमा दर्ज जरूर किया गया है लेकिन घटना स्थल बदलापुर सीमा में है। कुछ दिन पूर्व एक कार उसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी तो बदलापुर पुलिस ले गई थी। अब इस क्षेत्र को अपनी सीमा से बाहर बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed