{"_id":"5b118cfd4f1c1bb26e8b5cf3","slug":"152787686616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या का प्रयास ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या का प्रयास ..
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रइया गांव में गुरुवार की रात घर के बरामदे में सो रही दलित महिला का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रइया गांव निवासी राम लखन गौतम की पत्नी फूल कुमारी(58) घर के बाहरी बरामदे में सो रही थी। रात में लगभग 1:30 बजे अज्ञात हमलावर धार दार हथियार से गला रेतने लगे। महिला के चीखने से परिवार के लोगों की नींद टूट गई। लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। महिला के गले में काफी चोट थी। तेजी से खून बह रहा था। 100 नम्बर पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर पहुंचाया जहां उसकी गम्भीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया हगया। एसओ सिकरारा ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।