{"_id":"5b103e524f1c1b8f6e8b57c8","slug":"15277911914-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसर को ईनाम देने के विवाद में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांसर को ईनाम देने के विवाद में मारपीट, दो घायल
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक समारोह में डांसर को ईनाम देने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डांसर को ईनाम देने के दौरान घराती पक्ष के ही कुछ लोगों में आपस में विवाद हो गया। एक बार तो लोगो ने बीच बचाव करके दोनो को अलग कर दिया किन्तु नशे में धुत युवक दोबारा भिड़ गए। धारदार हथियार से हमले में विकास मौर्या (24) पवन मौर्या (18) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवको की तहरीर पर गांव के ही एक युवक को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।