फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

ड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 22 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के चितांव गांव के पास रात में अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान लालजी पाल(50) निवासी बामी थाना पवांरा की मौत हो गई।
बामी निवासी लालजी पाल अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से बामी से चौकी खुर्द रोड से होते हुए किसी परिचित के यहां जा रहे थे । चितांव के समीप पहुंचे थे कि किसी अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों गिरकर घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफेर कर दिया। इलाज के दौरान लालजी पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज निवासी लालचंद्र सरोज का बेटा कन्हैयालाल सरोज (18) बाइक से इलाहाबाद से लौट रहा था। सुजानगंज ब्लाक कार्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक की से टक्कर हो गई। कन्हैयालाल गम्भीर रूप से घायल हो गया । आस पास के लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भतक़् कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव निवासी विकास यादव अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहा था। रसूलाबाद के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिससे विकास बाइक समेत गिर गया और उसका पैर टूट गया । दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे और तीनों हादसे के बाद बाइक समेत फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed