{"_id":"5aff1dc04f1c1be3408b6540","slug":"152666873218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हत्यारों का पता नहीं लगा सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी हत्यारों का पता नहीं लगा सकी पुलिस
Updated Sat, 19 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर और सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर के पास हुई दो युवकों की हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा सकी। सीहीपुर में हत्याकर फेंके गए अज्ञात युवक के शव की भी पहचान नहीं हो सकी।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ में युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई थी। करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। न तो उसके हत्यारों का पता लग सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीहीपुर गांव में सड़क से करीब 400 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ में युवक का जला हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उधर सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव के पास बुधवार की रात एक बाइक सवार युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। जनेवरा गांव निवासी वंश बहादुर पाल का बड़ा बेटा विकास कुमार पाल(23) गांव में ही बने मोबाइल टावर पर बतौर चौकीदार तैनात था। उसके मोबाइल पर बुधवार को शाम 7:30 बजे किसी का फोन आया तो वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकलने लगा तभी पिता ने उसे बताया कि बेटी सुमन को बुखार है। इस पर उसने कहा कि फतेहगंज बाजार जा रहा है। दवा भी लेकर आएगा। वह गांव के ही युवक सचिन के साथ मोटरसाइकल से दवा लेने के लिए फतेहगंज बाजार गया। वहां एक निजी चिकित्सक के यहां सचिन को बैठाकर बाइक में तेल भराकर आने की बात कहकर निकला। घंटे भर बीत जाने के बाद जब विकास वापस नही आया तो सचिन ने परिजनों को सूचना दी। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से विकास की तलाश कर रहे थे। रात लगभग 9:30 बजे रास्ते के बगल खेत में उसका शव मिला था। हत्या के दोनों मामलों में पुलिस दूसरे दिन भी हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है।