{"_id":"5afc76d74f1c1bd6408b5ced","slug":"152649493137-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो भिड़े 7 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो भिड़े 7 लोग घायल
Updated Wed, 16 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सतहरिया(जौनपुर)। पंवारा थाना क्षेत्र के गोहानी नेवादा में मंगलवार को देर शाम खड़ंजा उखाड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष खड़ंजा उखाड़ रहा था तो दूसरा पक्ष मना कर रहा था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई और लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें प्रभावती पत्नी श्रीकांत (55), सावित्री देवी पत्नी शिवबहादुर (38), सावित्री देवी पत्नी प्रताप बहादुर (45) और दूसरे पक्ष में ऊषा पत्नी अजीत (32), अनीता पत्नी रंजीत(22), अजीत पुत्र छोटे लाल (34), कृष्णा पुत्र अजीत (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार हेतु सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष ने इलाज जिला अस्पताल सदर में कराया। पुलिस ने बताया बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन