{"_id":"5afb21a54f1c1b165e8b4b2f","slug":"152640758611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ट्रेन से फेंका, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ट्रेन से फेंका, घायल
Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। कोटा पटना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रही एक 40 वर्षीय महिला को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा रेलवे स्टेशन के निकट क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। महिला के सिर में चोट लगी है। ट्रेन की रफ्तार कम होने के चलते महिला बच गई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेहरावा रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को सुबह महिला को कराहते हुए गांव के लोगों ने देखा तो वहां भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अपना नाम पुतली देवी बताया है। वह अपने गांव का सही पता नहीं बता पा रही है। उसे बस बिहार प्रांत के राजमहल थाना क्षेत्र पता है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की सूचना पर जीआरपी के थानेदार संतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो पता चला महिला अस्पताल से भाग गई। कुछ देर बाद महिला जौनपुर जंक्शन पर मिली। जीआरपी ने उससे पूछताछ की तो वह अपना सही पता नहीं बता सकी। जीआरपी के थानेदार संतोष का मानना है कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं लग रही। उसे महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है। महिला हेल्पलाइन ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया जिससे उसकी यह दशा हुई है।