{"_id":"5af5e4154f1c1bd9408b4833","slug":"152606414619-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए पाईप बिछाने को लेकर मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई के लिए पाईप बिछाने को लेकर मारपीट, आठ घायल
Updated Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। छैलामियां का पूरा मुहल्ले में शुक्रवार को सिंचाई के लिए प्लास्टिक की पाइप बिछाने के मुद्दे पर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
छैलामियां का पूरा मोहल्ले में एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद है। कुछ महीनों पहले उस जमीन के बगल की नाली एक पक्ष ने पाट दी थी। बीती रात दूसरे पक्ष के लोग उसी जमीन पर सिंचाई के लिए प्लास्टिक की पाइप बिछा रहे थे। इसी दौरान पाइप फैला रहे युवक से पहले पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई। सूचना पर युवक घर के लोग भी पहुंच गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से संदीप मौर्य (45), अजित (25), अजय (32), केवला देवी(60), निर्मला देवी(48), लालता प्रसाद (65) जबकि दूसरे पक्ष के अजय पाल (30), उमेश (19) , विजय पाल (24 ) घायल हो गए।मारपीट की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अगल बगल के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने केवला, निर्मला, लालता को छोड़ अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।