फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदमाशों ने 25 हजार नकदी व सोने की दो चेन लूटे, केस दर्ज

बदमाशों ने 25 हजार नकदी व सोने की दो चेन लूटे, केस दर्ज

Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। फत्तूपुर गांव के पास गुरुवार की रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवार को रोककर बदमाशों ने पिटाई की और 25 हजार नकदी समेत सोने की दो चेन लूट ली। सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन चार नामजद समेत पांच के खिलाफ लूट और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।


फत्तूपुर गांव निवासी रमाशंकर गुरुवार की रात किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। अपनी कार से वह अपने साथी अशोक के साथ फत्तूपुर गांव की दलित बस्ती के निकट पहुंचे थे तभी पहले से खड़े दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कार रोक लिया। कार से नीचे उतारकर रमाशंकर और उनके साथी की पिटाई कर दी। रमाशंकर के गले से सोने की चेन और उनके साथी के गले से सोने की चेन व 25 हजार रुपया नकद लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सिंगरामऊ की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल को सूचना दी।सूचना के करीब घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की फिर लौट गई। रमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने डब्लू, जवाहिर निवासी अज्ञात, विवेक यादव निवासी फत्तूपुर थाना बदलापुर, विनोद निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ व एक अज्ञात के विरुद्ध लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed