{"_id":"5af5e3fe4f1c1be6408b489b","slug":"152606412312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत, तीन घायल
Updated Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार केराकत के बसगीत प्राथमिक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक जलालपुर थाना क्षेत्र के मनहन निवासी राजकुमार गुप्ता(45) विद्यालय से घर लौट रहे थे। वह बाइक से चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर के समीप पहुंचे थे तभी किसी वाहन से टक्कर हो गई। वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर विनोद कुमार राजभर (45)निवासी धनरखा थाना चंदवक गुरुवार की रात में करीब 9 बजे पैदल घर जा रहे थे। बजरंगनगर के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया । प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी के पिंडरा थाना क्षेत्र के धरसौना गांव निवासी दीपक चौबे भदोही से अपने घर लौट रहे थे। दिन में करीब दो बजे हथेरा गांव के पास कार से पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रहे घडऱोज से कार की टक्कर हो गई। कार में आगे की सीट पर बैठे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो के सहयोग से दीपक को उपचार के लिए निजी अस्पताल गोपालापुर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखकर उपचार वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के बेलौना कला गांव निवासी मुकेश दुबे (22) पुत्र कमलेश दुबे व सुधाकर दुबे (44) एक ही बाइक से मछलीशहर आ रहे थे। दोनों मछलीशहर कोतवाली के जमालपुर गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।