{"_id":"5af490d34f1c1b3b0b8b9311","slug":"15259772972-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्टा में डांस करने को लेकर दो पक्षों मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्टा में डांस करने को लेकर दो पक्षों मारपीट
Updated Fri, 11 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थाना क्षेत्र केकादीपुर गांव में बुधवार की रात में आर्केस्टा में डांस को लेकर कहासुनी होने के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। दूसरे दिन सुबह फिर मनबढों ने रात में हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए उसके घर सिरकोनी पहुंच कर डब्लू सोनकर (28) , राजू (24) , काजू (22) को मार पीटकर अधमरा घायल कर दिया। गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भाग खड़े हुए। आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का प्रयास किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस दोनों पक्षो को थाने लेकर गई।थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमादर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन