फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी को भगाने का लगाया आरोप

पत्नी को भगाने का लगाया आरोप

Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक भांजा अपनी मामी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। महिला चार बच्चों की मां है। भांजे के खिलाफ उसके मामा ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि अक्सर उसका घर पर आना जाना था।

आरोप है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के सहावे गांव निवासी एक युवक अपने मामा के घर अक्सर आता जाता था। पहले तो दोनों छिप - छिप कर मिलते रहे। लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो परिवार वालों ने विरोध किया। महिला को चार बच्चे भी हैं। आरोप है कि भांजा महिला को बहला - फुसलाकर 27 अप्रैल को ही भगा ले गया था। लोकलाज के भय से पहले तो दोनों के परिवार वालों ने रिश्तेदारों एवं अन्य स्थानों पर खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला के पति ने अपने सगे भांजे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों का मोबाइल नंबर लेकर सर्विलांस के सहारे जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed