{"_id":"5adf7a924f1c1b350b8b65b8","slug":"15245953471940-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुजानगंज थाने की पुलिस ने ट्रक में लदी 960 पेटी अवैध शराब के साथ मंगलवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पेटियों में मध्य प्रदेश की बनी 46080 शीशी शराब है, जिसका मूल्य 40 लाख रुपये आंका गा है। शराब बदलापुर की तरफ ले जाई जा रही थी। एसपी केके चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होेंने बताया क िथानाध्यक्ष सुजानगंज हरिप्रकाश यादव मंगलवार को सुबह करीब दस बजे बेलवार बाजार में थे। उन्हें ट्रक से मुंगराबादशाहपुर से बदलापुर की ओर अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। उन्होंने सूचना थानाध्यक्ष महराजगंज, थानाध्यक्ष पवारा और क्राइम ब्रांच के प्रभारी विश्वनाथ यादव को दे दी। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रकों की चेकिंग शुरू की। उमरपुर नहर पुलिया के पास एक ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। उधर आगे महराजगंज थाने की फोर्स भी सड़क पर थी। पुलिस से घिरता देख चालक ने ट्रक रोक दिया और उसमें सवार तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आए। थाने में ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 960 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये है। गिरफ्तार शराब तस्कर विनोद सिंह निवासी सोमंसीखेड़ा थाना सरेरी जिला रायबरेली, विजय सिंह निवासी किलाई थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ और विवेक सिंह निवासी सरायभिखारी थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।