फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   22 नामजद और 615 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

22 नामजद और 615 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 22 नामजद और 615 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोडफ़ोड़, सड़क जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डायल 100 के प्रभारी बनारसी सिंह और 108 एंबुलेंस के सहायक वीर बहादुर की तहरीर पर की है। केस दर्ज होने की खबर मिलते ही आस पास के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

यूपी 100 प्रभारी बनारसी सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सूचना के महज 13 मिनट के भीतर वह मौके पर पहुंच गए थे। जहां दो सौ की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंचते ही भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। साथी सिपाही चंद्रेश सोनकर के साथ उनकी पिटाई की गई। वाहन क्षतिग्रस्त कर आग लगाने की कोशिश की गई। दूसरी तहरीर 108 एम्बुलेंस सेवा के सहायक वीर बहादुर ने दिया है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें 3:02 बजे घटना की सूचना मिली थी। खुटहन से चलकर वह 3:12 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जहां 15-20 की संख्या में अराजक तत्वों ने वाहन पर पथराव कर एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक और सहायक के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों तहरीर पर मारपीट, बलवा और दलित उत्पीड़न पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed