{"_id":"5ad242234f1c1b85028b4958","slug":"15237289345-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व ट्रेलर की टक्कर में सह चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व ट्रेलर की टक्कर में सह चालक की मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र में शुक्रवार की रात जौनपुर रायबरेली राजमार्ग पर सिकरारा पावर हाउस के बगल में ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिडंत हो गई। जिससे एक ट्रक के सहचालक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेलर का चालक फरार हो गया।
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे प्रतापगंज बाजार के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। चित्रकूट से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रेलर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ते हुए सड़क के किनारे खड़े हाईटेंशन तार के खंभे से लड़कर बगल की खाई में गिर गया। जिससे मऊ से रीवा माल लादने के लिए जा रही खाली ट्रक का चालक रविंद्र कुमार यादव निवासी मुबारकपुर आजमगढ़ व सहचालक विवेक यादव 19 वर्ष पुत्र मोतीलाल यादव निवासी अल्लीपुर इस्लामपुर जिला अम्बेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकिश ट्रेलर चालक व परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां सहचालक विवेक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक रविंद्र कुमार यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक सहचालक के ट्रक मालिक मऊ के मुहम्मदाबाद निवासी अजित कुमार जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।