फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाईटेंशन तार टूटने से गेंहू जला

हाईटेंशन तार टूटने से गेंहू जला

Sat, 14 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागदी/मड़ियाहूं। दो अलग-अलग स्थानों पर विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से एक बीघे खड़ी गेहूं की फसल और 250 बोझ मड़ाई के लिए रखा गेहूं जल गया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के बंबावन में शनिवार की दोपहर हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से किसान अंगद सिंह के एक बीघे की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक फसल जलकर राख हो गई। वहीं मडियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से खलिहान में रखा ढाई सौ बोझ गेहूं जलकर नष्ट हो गया। मैनपुर गांव निवासी फूलचंद उपाध्याय का 250 बोझ गेहूं कटकर खलिहान में रखा गया था। शनिवार की शाम ऊपर से गुजरे विद्युत तार की शार्ट सर्किट से निकली चिगारी से आग लग गई जिसमें 250 गेहूं के बोझ जलकर नष्ट हो गई।

आटो में लगी आग
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर सवारी लादकर आ रही रही ऑटो में शनिवार को आग लगने से ऑटो में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही सवारी भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीँ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed