फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगलगी में हजारों का सामान जला, दो मवेशी झुलसे

अगलगी में हजारों का सामान जला, दो मवेशी झुलसे

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई अगलगी की घटनाओं में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई। मड़ाई के लिए रखा गेहूं का बोझ भी जल गया।
महराजगंज:
क्षेत्र के राजपुर रुखार निवासी हरिशंकर यादव पड़ाव राजाबाजार रोड पर गुमटी में पान, किराना की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। इसके देर रात अज्ञात कारण से आग लग गयी। जिसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

खुटहन: क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी सुनील गोस्वामी की दो बछिया विद्युत तार की चपेट में आ गई। जिससे एक बछिया मर गई तथा एक गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका इलाज चल रहा है। सुनील के घर के बगल से बिजली का तार गुजरा है। तार टूटकर गिरने से मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: क्षेत्र के हिम्मतपुर गाँव की पासी बस्ती में मंगलवार की दोपहर नन्हें सरोज के रिहायशी छप्पर में आग लगने से हजारों कर सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल महेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन लिया।
सिंगरामऊ: क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव निवासी लक्ष्मीशंकर यादव के गेहूं के खेत में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल ओर मड़ाई के लिए रखा बोझ जल गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सूचना पर हल्का लेखपाल अर्जुन यादव ने नुकसान का आकलन किया।


खाना बनाते समय महिला झुलसी
केराकत/जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर सोहनी ग्राम निवासी जुम्मादिन की पत्नी अफसाना 35 वर्ष खाना बनाते समय झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed