फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, गिरफ्तार
बाइक देखते लोग
आरा गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। धारदार हथियार से घर में गला रेतकर हत्या करने के बाद शव करीब एक किलोमीटर दूर भकुरा गांव के पास खेत में फेंक दिया था. सुबह लावारिश हाल में मिले युवक के शव की पहचान हुई तो पुलिस उसके घर पहुंची। जांच के दौरान घर के एक कमरे में खून के छींटे मिले। फर्श को मिट्टी से लीपा गया था। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके प्रेमी और उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सरायख्वाजा थाने के भकुरा गांव के लोग खेत की तरफ गए तो वहां रास्ते के बगल खेत में युवक का शव देखा। युवक का गला रेता हुआ था और शव से करीब सौ मीटर दूर बाइक पड़ी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सरायख्वाजा और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस के अलावा एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, सीओ सदर वीके द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। किसी ने शव की पहचान रामजीत राजभर (35) निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर के रूप में की। पुलिस मौके से रामजीत के घर आरा गांव पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दी तो वह रोने लगी। पुलिस ने उसके कमरे की छानबीन की तो जमीन पर खून के छींटे मिले। फर्श को लीपकर खून के निशान मिटाने की कोशिश की गई थी। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कंचन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार कंचन का पड़ोसी गांव दुधौरा निवासी रामभरत बिंद के साथ संबंध है। रामभरत ने अपने साथी अर्जुन बिंद के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को उसी की बाइक से ले जाकर भकुरा गांव के खेत में फेंक दिया था। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के जीजा लालमन राजभर निवासी भरोठे थाना सरायख्वाजा की तहरीर पर मृतक की पत्नी कंचन, उसके प्रेमी रामभरत बिंद और उसके साथी अर्जुन बिंद के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश की मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed