फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चेन स्नेचरों ने झपट्टा मारकर महिला का चेन छीना

चेन स्नेचरों ने झपट्टा मारकर महिला का चेन छीना

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के पास रविवार शाम साढ़े छह बजे चेन नोचकर भाग रहे बदमाशों से महिला भिड़ गई। खींचतान में बदमाश आधी चेन बदमाश लेकर भाग गए और आधा चेन महिला के हाथ में रह गया। महिला के शोर करने पर आसपास के लोगों ने हो हल्ला करते हुए बदमाशों को दौड़ाया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। उधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी उदयराज यादव अपनी पुत्री पूनम यादव को लेकर गनापुर से घर जा रहे थे। पूनम एक साल के बच्चे को लेकर बैठी थी। इसी दौरान मोकलपुर सिकरारा मार्ग पर स्थित पांडेपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए जो मुंह बांधे थे। उन्होंने झपट्टा मारकर पूनम के गले से चेन खींचा तो पूनम ने चेन पकड़ लिया। इस छीना झपटी में आधा चेन पूनम के हाथ में रह गया और आधा चेन लेकर बदमाश भाग गए। इसकी जानकारी उदयराज यादव ने पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी किया लेकिन बदमाश कहीं पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed