फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस ने रविवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वाराणसी के बाबतपुर करमी गांव निवासी डा. ओमप्रकाश जैसल ने वर्ष 2008 में नगर कोतवाली थाने में सिकरारा थाना क्षेत्र के सतलपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि राजकुमार ने स्वास्थ्य विभाग में नौैकरी दिलाने और उधार के नाम पर उनसे नौ लाख रुपये लिए थे। काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिली तो डा. जैसल ने पैसे वापस करने की मांग की। आरोप है कि उसने आनाकानी शुरू कर दी। मोबाइल फोन भी उसने बंद कर लिया और घर छोड़कर लखनऊ में जाकर रहने लगा। पीड़ित उसकी तलाश में लगा रहा। पता चला कि वह लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में मकान बनवाकर रहता है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर सरोजनी नगर लखनऊ थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को सीजेएम कोर्ट में पेस किया। जालसाज की गिरफ्तारी की सूचना पर कई अन्य लोग भी दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। जिनका आरोप है कि किसी को शादी कराने के नाम पर तो किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर उसने लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed