{"_id":"5abbea7a4f1c1bf2298b46c6","slug":"152226496019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और उस पर खर्च हुए धन की जानकारी के लिए जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने वाले से मारपीट के आरोप में हसनपुर के ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हसनपुर गांव निवासी राजमणि मौर्य ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और उसकी लागत के बारे में जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। इससे नाराज होकर ग्राम प्रधान नौ मार्च को अपने दो सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंच कर मारपीट की। उन्होंने घटना के दिन ही पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित ने प्रदेश सरकार के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की तो पुलिस घटना के 19 दिन बाद हरकत में आई और बुधवार को ग्राम प्रधान त्रिभवननाथ यादव, विकास कुमार यादव व श्रवण कुमार यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।