{"_id":"5ab1552c4f1c1bb0758b6792","slug":"152157136715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी और पूरालाल बाजार में रविवार को सराफा कारोबारियों से हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सुराग के लिए जमानत पर छूटे सभी आरोपियों के घरों पर पुलिस दबिश दे रही है।
टीम में थाना बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक सुनीलदत्त राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव के साथ चार सिपाही लगाए गए हैं। सीओ ने बताया कि टीम क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस टीम सर्किल के सभी जमानत पर छूटे अपराधियों के घर दबिश दे रही है । कुछ तो घर छोड़ कर भाग गये हैं तथा कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रतापगढ़ की सीमा से लगे थाना आसपुर देवसरा आदि थाना क्षेत्र के अपराधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है । बदालापुर थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोकी गांव के पास बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर महराजगंज निवासी दीपक सोनी से दिनदहाड़े बाइक छीन ली थी। बाइक की डिकि में एक लाख रुपये के चांदी के तथा डेढ़ लाख रुपये सोने के आभूषण थे। पूरालाल बाजार में कृपाशंकर सोनी के आभूषण की दुकान में घुस कर उसी दिन बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर साढ़े तीन किलो चांदी, 12 ग्राम सोना , दो मोबाइल और छह हजार की नकदी लूट ली थी।