फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से साइकल सवरा घायल

बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से साइकल सवरा घायल

Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार में मंगलवार को बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया जबकि सड़क किनारे खड़ी 15 साइकिल और कार क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामपुर नद्दी गांव निवासी हसन (65) किसी काम से बाजार आए थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे। बाजार में इंटर कालेज के पास पहुंचे थे तभी जौनपुर से मड़ियाहूं की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पटरी पर चली गई। साइकिल सवार को अपने चपेट में लेते हुए सड़क किनारे खड़ी छात्रों की 15 साइकिलों को रौंदते खड़ी कार से टकरा गई। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग बोलेरो के पास पहुंचतेे तब तक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हसन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में क्षतिग्रस्त कार के मालिक औरैला गांव निवासी मनीष सेठ ने बोलेरे चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मनीष की बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। वह अपनी कार दुकान के सामने खड़ी कर दूकान के अंदर बैठे थे तभी बेकाबू बोलेरो कार से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed